नैनीताल। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुनिल चौधरी और कुमाऊं मंडल कानून सलाहकार राहुल पुजारी के नेतृत्व में शहरी विकास मंत्री राम सिंह केड़ा से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात कर पर्यावरण मित्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने मंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने पर स्वागत और शुभकामनाएं दीं। ज्ञापन में मुख्य रूप से उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप कर्मचारियों के लिए नए पद सृजित करने, अस्थायी कर्मचारियों को 805 रुपये प्रतिदिन की दर से वेतन भुगतान करने तथा मालिकाना हक से संबंधित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।मंत्री राम सिंह केड़ा ने संगठन की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के दौरान राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के नव नियुक्त सदस्य नितिन चरण से भी संगठन के पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान संगठन की ओर से उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुनिल चौधरी, कानून सलाहकार राहुल पुजारी, नगर संरक्षक अतुल, नगर अध्यक्ष निहाल, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी नीरज नैथानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु, महामंत्री ज्योति, वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष रेखा राज, कार्यकारी महिला अध्यक्ष गीता मौर्या, शाखा कोषाध्यक्ष ममता देवी, शाखा उपाध्यक्ष अनिता नूरी सहित कई कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।





