नैनीताल। चंपावत में नाबालिग किशोरी के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में गुरुवार को मल्लीताल स्थित पंत पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने किया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध चिंता का विषय हैं और सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हो रही है।कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मांग की कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, सभासद जीनू पांडे, सभासद अंकित चंद्र, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, वरिष्ठ महिला कांग्रेसी मुन्नी तिवारी, मंजू बिष्ट, पीके शर्मा, जेके शर्मा, मनोज ममघाई, संजय कुमार, राजेंद्र व्यास, भुवन बिष्ट, त्रिभुवन फर्तियाल, लता तरुण, गीता मंडल, देवकी, रविंद्र राठौर, सूरज पांडे, सुनील मेहरा, राहुल कुमार, सिद्धार्थ टंडन, सचिन कुमार, रमेश बिष्ट, मनीष बिष्ट, नमन, चीमा, अंकित, नितिन जाटव, इमरान, सक्षम, कुणाल, कैलाश, नफीस और राहुल देव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।







