राजीव गांधी शहादत दिवस पर बीडी पांडे चिकित्सालय में मरीजों को बांटे गए फल… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

13
oplus_0

नैनीताल। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार को मल्लीताल स्थित बी.डी. पांडे चिकित्सालय में नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल की ओर से मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में अपराह्न 12 बजे किया गया।

oplus_0

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय कुमार संजय, राजेंद्र, त्रिभुवन फर्त्याल, शर्मा जी, नगर पालिका सभासद जितेंद्र पांडे (जीनू), सभासद अंकित चंद्रा, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय कुमार, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ टंडन, वरिष्ठ कांग्रेसी मुन्नी तिवारी, मंजू बिष्ट, बीटीसी सदस्य शुभम बिष्ट, राजेंद्र व्यास, मनोज ममगाईं, रविंद्र राठौर, अमित पांडे, भुवन बिष्ट, मोहित बिष्ट, लता तरुण, गीता मंडल, देवकी, अभिषेक कुमार (विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई), नमन, चीमा, अमन, विशाल, इमरान, पम्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के देश के विकास, आधुनिक भारत के निर्माण और युवाओं को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।