नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी परिसरों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शासनादेश संख्या 753/xxi(15)G/25/2016-74 (सा0)/2016 दिनांक 26 मई 2026 के अनुपालन में 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की सभी परीक्षाएं ईद-उल-जुहा (बकरीद) अवकाश के कारण स्थगित कर दी गई हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 28 मई को होने वाली समस्त परीक्षाओं की नई तिथि एवं संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर पृथक रूप से घोषित किया जाएगा। विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं आधिकारिक सूचनाओं पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की अपील की गई है।



