वन महोत्सव के तहत लड़ियाकांटा बीट में 300 पौधों का रोपण… विधायक सरिता आर्या ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

13

नैनीताल । वन महोत्सव के तहत शनिवार को नैनीताल वन प्रभाग की लड़ियाकांटा बीट संख्या-4 में पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या मुख्य अतिथि रहीं, जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की सचिव पारुल थपलियाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। वन महोत्सव जैसे अभियान समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित आवरण को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर नींबू, माल्टा, तेजपात, अंगू, पांगर, उतीस एवं बांज प्रजातियों के कुल 300 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की, वन दरोगा कुमार सौरभ, वन रक्षक गोधन सिंह, वन रक्षक गोविंद सिंह बिष्ट सहित वन विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।