- नैनीताल। श्री राम सेवक सभा में रविवार को श्री नंदा देवी महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर नगर के नागरिकों की बैठक हुई। बैठक में महोत्सव को इस वर्ष भी भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही महोत्सव के दौरान नगर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।
सभा के महासचिव जगदीश बावरी ने नंदा देवी महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष महोत्सव 16 से 23 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने महोत्सव को सफल बनाने के लिए नगरवासियों से सक्रिय सहयोग की अपील की।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ ही दीपदान कार्यक्रम को लेकर सभी से अपने-अपने घरों से दीपक लाने का अनुरोध किया गया। उपस्थित नागरिकों ने महोत्सव के आयोजन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की, जबकि संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद विवेक वर्मा, राकेश कुमार, भागवत रावत, रमेश प्रसाद, पूर्व सभासद दीपक कुमार भोलू, खुशहाल सिंह कार्की, केदार सिंह राठौर, पूरण पांडे, सावित्री सनवाल, हेमलता पांडे, डॉ. मनोज बिष्ट, जीता सिंह आनंद, राहुल, डॉ. भुवन आर्य, प्रदीप जेठी, अमरप्रीत सिंह और यशपाल रावत ने विचार रखे।इस दौरान अशोक साह, विमल चौधरी, मोहित लाल साह, हरीश राणा, दिनेश भट्ट, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, मृणाल नेगी, ललित साह, विक्रम रावत, हिमानी, वैभव, भुवन बिष्ट, रंजीत, संजय गुप्ता, मनीष साह, भगवान कुंवर, पंकज साह, मिथिलेश पांडे आदि मौजूद रहे।







