पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ी, चार सितंबर तक मिलेगा मौका… रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल..

10
Oplus_16908288

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को राहत दी है। विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल पर संचालित प्रवेश प्रक्रिया की तिथियों को विस्तारित कर दिया है। इसके तहत पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अब चार सितंबर 2026 तक नया पंजीकरण करा सकेंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन के लिए पांच और छह सितंबर को करेक्शन विंडो खुली रहेगी। वहीं, विश्वविद्यालय परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में आवेदन पत्रों के रिव्यू एंड प्रोसेस की प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 तक पूरी करनी होगी।
कुलपति की स्वीकृति के बाद कुलसचिव की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अभ्यर्थियों, विश्वविद्यालय परिसरों, संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों को निर्धारित समयावधि में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
पीजी प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण:
ukpgadmission.samarth.ac.in