कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत और परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा का सम्मान… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…

88

नैनीताल। डीएसबी परिसर के कला संकाय सभागार में सोमवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत एवं परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय एवं परिसर के प्रति उनके योगदान और सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत का कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा जागेश्वर धाम का चित्र भेंट किया गया। वहीं परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा को शॉल ओढ़ाकर ग्वाल देवता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय में उनके योगदान और कार्यों के त्वरित निस्तारण के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम में प्रो. संजय पंत, प्रभारी संकायाध्यक्ष प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. हरीश बिष्ट, डॉ. किरण तिवारी और डॉ. पंकज सिंह ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने दोनों के कार्यकाल को विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत और कुलगीत से हुई, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. महेंद्र राणा, प्रो. रीना सिंह, प्रो. नीलू, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. किरण बरगली, प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. अर्चना श्रीवास्तव, प्रो. दीपक पालीवाल, डॉ. रुचि मित्तल, डॉ. भूमिका, डॉ. हृदेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. सरोज पालीवाल, डॉ. गगन होती, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. अशोक कुमार, आनंद रावत, नंदा बल्लभ पालीवाल, विपिन सहित 79 बटालियन एनसीसी और पांच नेवल एनसीसी के विद्यार्थी मौजूद रहे।