नैनीताल। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक (यूजी) कक्षाओं में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण का अंतिम अवसर दिया गया है। छात्र-छात्राएं दो से पांच सितंबर 2026 तक समर्थ पोर्टल पर नया पंजीकरण कर इच्छित कार्यक्रम और महाविद्यालय का चयन कर सकेंगे।पंजीकृत एवं पात्र विद्यार्थियों के प्रवेश और प्रवेश शुल्क से संबंधित विवरण अपडेट करने के लिए महाविद्यालय स्तर पर ‘रिव्यू एंड प्रोसेस’ सुविधा 10 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण समेत प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पांच सितंबर के बाद नए पंजीकरण और 10 सितंबर के बाद प्रवेश व शुल्क संबंधी प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।






