डीएसबी में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन.. नामांकन प्रक्रिया पूरी, विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों ने भरे पर्चे; 26 को होगी जांच और नाम वापसी.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..

18

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। अध्यक्ष पद के लिए भानु प्रताप सिंह चौहान, शुभम कुमार और हिमांशु आर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान परिसर में छात्र-छात्राओं और समर्थकों की आवाजाही से चुनावी माहौल बना रहा।
छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कुमकुम जोशी ने नामांकन किया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए कुणाल वेदी और अभिषेक रैकुनी ने पर्चे दाखिल किए। सचिव पद पर कमल कार्की ने नामांकन किया। संयुक्त सचिव छात्रा पद के लिए अनुष्का पुरी और गौरी तथा कोषाध्यक्ष छात्रा पद के लिए सृष्टि रावत और विदुषी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
सांस्कृतिक सचिव पद पर हर्षित जोशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तन्मय भंडारी ने नामांकन किया। संकाय प्रतिनिधि पदों में कला से अनिल कुमार, वाणिज्य से संध्या कापड़ी, विधि से दिव्यांशी कौशल और प्रबंधन अध्ययन से सानिध्य उप्रेती ने पर्चे दाखिल किए।

26 को होगी नामांकन पत्रों की जांच

निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 26 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच के साथ नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद 28 सितंबर को परिसर में आमसभा होगी और उसी दिन शाम चार बजे के बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह बंद हो जाएगा। 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी।
नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराने में डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज आर्य, प्रो. ललित तिवारी, प्रॉक्टर डॉ. हरीश बिष्ट, प्रो. आरसी जोशी, डॉ. गगन होती, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. महेश आर्य, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. शिवांगी, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. दीपक मेलकानी, डॉ. सीता देवली, नंदा बल्लभ पालीवाल व बृजेश जोशी समेत अन्य शिक्षक-कर्मचारियों ने सहयोग किया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निगरानी रखी।