डॉ. दीपक मेलकानी को उत्कृष्ट शोध पुरस्कार.. बागवानी एवं वानिकी के क्षेत्र में शोध योगदान के लिए मिला सम्मान.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) ‘स्टार खबर’ नैनीताल..

50

 

 

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. दीपक मेलकानी को कृषि, बागवानी एवं वानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध योगदान के लिए ‘उत्कृष्ट शोध पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 18 और 19 सितंबर, 2026 को आयोजित 15वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया।सम्मेलन का आयोजन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून और एसएबीएसआर सोसाइटी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसका विषय ‘कृषि, बागवानी एवं वानिकी : जलवायु-अनुकूल कृषि प्रणालियों के लिए नवाचार’ रहा। इसमें कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में नई तकनीकों, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा टिकाऊ कृषि प्रणालियों के विकास पर चर्चा की गई।डॉ. मेलकानी को दिया गया यह सम्मान उनके शोध कार्यों और अकादमिक योगदान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की बढ़ती आवश्यकता के बीच इस तरह के सम्मान शोधकर्ताओं को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।पुरस्कार एसएबीएसआर सोसाइटी, नई दिल्ली की कार्यकारी समिति की ओर से प्रदान किया गया। डॉ. मेलकानी की इस उपलब्धि से कुमाऊं विश्वविद्यालय के अकादमिक एवं शोध जगत को भी गौरव मिला है।