नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने देहरादून स्थित लोक भवन में उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों और भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी साझा की।
भेंट के दौरान कुलपति प्रो. बिष्ट ने विश्वविद्यालय में शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से कुलाधिपति को अवगत कराया। उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक संसाधनों के विस्तार और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने से जुड़ी प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी भी दी।
कुलपति ने विश्वविद्यालय में शोध कार्यों को गति देने और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने को प्राथमिकता बताया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और शोध संबंधी उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया। कुलपति प्रो. बिष्ट ने कहा कि कुलाधिपति से हुई यह भेंट विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।







