वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव सम्मान… प्रशस्ति पत्र के साथ एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..

10

 

नैनीताल। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य के सर्वोच्च सम्मानों में शामिल उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस दौरान डॉ. तिवारी को प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की गई।डॉ. तिवारी को पत्रकारिता, साहित्यिक लेखन और शिक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया। उनके लंबे पत्रकारिता अनुभव, हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और शोधपरक लेखन को राज्य स्तर पर मिली यह मान्यता कुमाऊं क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।
सम्मान समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, खजान दास, भारत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत के अलावा सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यमंत्री, विधायक, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे।