फड़ कारोबारी हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करेंगे तो उसकी जिम्मेदारी पालिका के ईओ की होगी साथ ही होगा मुकदमा दर्ज
नैनीताल के मल्लीताल स्थित पंत पार्क में इन दिनों चूहे बिल्ली का खेल चल रहा है। एक ओर जिला प्रशासन लगातार निरीक्षण कर नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रहा है तो, दूसरी ओर निरीक्षण समाप्त होते ही फड़ कारोबारी नियमों को ताक पर रख फड़ लगा रहे हैं। अब देखना यह है कि कब तक प्रशासन, नगर पालिका और फड़ कारोबारियों के मध्य चूहे बिल्ली का खेल चलेगा। क्योंकि एसडीएम प्रतीक जैन ने सख्त निर्देश दे दिए हैं कि यदि आगे से फड़ कारोबारी हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करेंगे तो उसकी जिम्मेदारी पालिका के ईओ की होगी। साथ ही मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

आपको बता दें प्रशासन और नगर पालिका पुलिस बल के साथ मल्लीताल पंत पार्क पहुंचा। नगरपालिका व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने पंत पार्क क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध फड़ व्यवसायियों को हटाया। साथ ही कईयों का सामान जब्त भी किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने कहा यदि आगे से फड़ कारोबारी नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही उसकी जिम्मेदारी पालिका के ईओ की होगी।

इधर एसडीएम प्रतीक जैन के निर्देश पर नगरपालिका की टीम ने करीब 16 लोगों का सामान जब्त किया। साथ ही गंदगी दिखने पर एसडीएम जैन ने पालिका कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई। साथ ही अवैध कारोबार को रोकने के साथ ही शहर को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। यहां निरीक्षण कर टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रही खाद्य सामग्री की दुकानों से पांच व्यावसायिक और एक घरेलू सिलेंडर भी जब्त किया है। प्रशासन और पालिका की कार्यवाही के दौरान फड़ कारोबारियों में जरूर दहशद का माहौल नजर आया। लेकिन जैसे ही टीम वहां से निकली तो फिर से यहां फड़ सजने लगे।
- नैनीताल में बेकाबू ट्रक भीड़ में घुसा, कई पर्यटक घायल.. पुराने घोड़ा स्टैंड चौराहे पर बड़ा हादसा, दो गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चीना बाबा चौराहे के समीप एक बेकाबू ट्रक पर्यटकों की भीड़ में घुस गया, जिससे कई… Read more: नैनीताल में बेकाबू ट्रक भीड़ में घुसा, कई पर्यटक घायल.. पुराने घोड़ा स्टैंड चौराहे पर बड़ा हादसा, दो गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..
- नैनीताल में बेकाबू ट्रक भीड़ में घुसा, कई पर्यटक घायल.. चीना बाबा चौराहे पर बड़ा हादसा, दो गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुराने घोड़ा स्टैंड चौराहे के समीप एक बेकाबू ट्रक पर्यटकों की भीड़ में घुस गया, जिससे… Read more: नैनीताल में बेकाबू ट्रक भीड़ में घुसा, कई पर्यटक घायल.. चीना बाबा चौराहे पर बड़ा हादसा, दो गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..
- चन्द्र लाल साह ठुलघरिया के जन्मदिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम, स्मारिका एवं पुस्तक का विमोचन… ‘बुज्यु’ की स्मृतियों को किया नमन, सांसद अजय भट्ट ने संगीत कक्ष के जीर्णोद्धार हेतु 5 लाख देने की घोषणा… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) ” स्टार खबर” नैनीताल..नैनीताल। सीआरएसटी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय चन्द्र लाल साह ठुलघरिया ‘बुज्यु’ के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।… Read more: चन्द्र लाल साह ठुलघरिया के जन्मदिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम, स्मारिका एवं पुस्तक का विमोचन… ‘बुज्यु’ की स्मृतियों को किया नमन, सांसद अजय भट्ट ने संगीत कक्ष के जीर्णोद्धार हेतु 5 लाख देने की घोषणा… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) ” स्टार खबर” नैनीताल..
- अब घर बैठे बुक होगा आधार अपडेट का स्लॉट, डाक विभाग ने लॉन्च किया नया एप… नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में शुरू हुई सुविधा, लंबी कतारों और समय की परेशानी से मिलेगी राहत…. रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल..नैनीताल। आधार से जुड़ी सेवाओं को और अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से डाक विभाग ने “अग्रिम आधार आरक्षण एट पोस्ट ऑफिस” एप लॉन्च किया है। इस नई… Read more: अब घर बैठे बुक होगा आधार अपडेट का स्लॉट, डाक विभाग ने लॉन्च किया नया एप… नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में शुरू हुई सुविधा, लंबी कतारों और समय की परेशानी से मिलेगी राहत…. रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल..
- क्वारब भूस्खलन क्षेत्र पर मार्च 2027 तक स्थायी समाधान का दावा… हाईकोर्ट ने निस्तारित की जनहित याचिका.. रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल…नैनीताल। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित क्वारब भूस्खलन क्षेत्र को लेकर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में बड़ा दावा किया है। सरकार ने न्यायालय को बताया कि क्वारब में चल रहे… Read more: क्वारब भूस्खलन क्षेत्र पर मार्च 2027 तक स्थायी समाधान का दावा… हाईकोर्ट ने निस्तारित की जनहित याचिका.. रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल…





