फड़ कारोबारी हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करेंगे तो उसकी जिम्मेदारी पालिका के ईओ की होगी साथ ही होगा मुकदमा दर्ज
नैनीताल के मल्लीताल स्थित पंत पार्क में इन दिनों चूहे बिल्ली का खेल चल रहा है। एक ओर जिला प्रशासन लगातार निरीक्षण कर नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रहा है तो, दूसरी ओर निरीक्षण समाप्त होते ही फड़ कारोबारी नियमों को ताक पर रख फड़ लगा रहे हैं। अब देखना यह है कि कब तक प्रशासन, नगर पालिका और फड़ कारोबारियों के मध्य चूहे बिल्ली का खेल चलेगा। क्योंकि एसडीएम प्रतीक जैन ने सख्त निर्देश दे दिए हैं कि यदि आगे से फड़ कारोबारी हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करेंगे तो उसकी जिम्मेदारी पालिका के ईओ की होगी। साथ ही मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

आपको बता दें प्रशासन और नगर पालिका पुलिस बल के साथ मल्लीताल पंत पार्क पहुंचा। नगरपालिका व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने पंत पार्क क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध फड़ व्यवसायियों को हटाया। साथ ही कईयों का सामान जब्त भी किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने कहा यदि आगे से फड़ कारोबारी नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही उसकी जिम्मेदारी पालिका के ईओ की होगी।

इधर एसडीएम प्रतीक जैन के निर्देश पर नगरपालिका की टीम ने करीब 16 लोगों का सामान जब्त किया। साथ ही गंदगी दिखने पर एसडीएम जैन ने पालिका कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई। साथ ही अवैध कारोबार को रोकने के साथ ही शहर को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। यहां निरीक्षण कर टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रही खाद्य सामग्री की दुकानों से पांच व्यावसायिक और एक घरेलू सिलेंडर भी जब्त किया है। प्रशासन और पालिका की कार्यवाही के दौरान फड़ कारोबारियों में जरूर दहशद का माहौल नजर आया। लेकिन जैसे ही टीम वहां से निकली तो फिर से यहां फड़ सजने लगे।
- ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी जारी.. 101 लोगों की जांच, 30 के ब्लड टेस्ट; गंभीर लक्षण वाले तीन मरीज भर्ती… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल…नैनीताल। ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और उपचार व्यवस्था लगातार जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं… Read more: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी जारी.. 101 लोगों की जांच, 30 के ब्लड टेस्ट; गंभीर लक्षण वाले तीन मरीज भर्ती… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल…
- डीएसबी अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप की धमाकेदार जीत.. 46.85 प्रतिशत मतदान, शुभम कुमार को 873 और हिमांशु आर्या को मिले 283 वोट… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीतालनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह चौहान ने 1355 मत प्राप्त… Read more: डीएसबी अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप की धमाकेदार जीत.. 46.85 प्रतिशत मतदान, शुभम कुमार को 873 और हिमांशु आर्या को मिले 283 वोट… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल
- नैनीताल की नन्ही गोल्फर का राष्ट्रीय मंच पर जलवा.. कक्षा चार की हृतिका ने नोएडा में दमदार प्रदर्शन.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल की कक्षा चार की छात्रा और युवा गोल्फ खिलाड़ी हृतिका भट्ट ने राष्ट्रीय स्तर की गोल्फ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने… Read more: नैनीताल की नन्ही गोल्फर का राष्ट्रीय मंच पर जलवा.. कक्षा चार की हृतिका ने नोएडा में दमदार प्रदर्शन.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..
- मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन.. मुख्य निर्वाचन आयुक्त समेत निर्वाचन आयुक्तों को हटाने की मांग… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..नैनीताल। मतदाता सूची पुनरीक्षण और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नैनीताल में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता तल्लीताल… Read more: मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन.. मुख्य निर्वाचन आयुक्त समेत निर्वाचन आयुक्तों को हटाने की मांग… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..
- डीएसबी छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशी आमने-सामने.. आमसभा में प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन, छात्र समस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार का अंतिम दिन रहा। आमसभा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों… Read more: डीएसबी छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशी आमने-सामने.. आमसभा में प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन, छात्र समस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…







