सरोवर नगरी नैनीताल में घरेलू एल.पी.जी गैस की बढ़ रही दिक्कतें..प्रशासन का दावा कि गैस की किल्लत नही..पर उपभोक्ता हो रहे परेशान…

124

सरोवर नगरी में घरेलू एल.पी.जी गैस की बढ़ रही दिक्कतें..प्रशासन का दावा कि गैस की किल्लत नही..पर उपभोक्ता हो रहे परेशान…

ईरान-इस्राईल युद्ध के चलते घरेलू एल.पी.जी गैस की दिक्कतें सरोवर नगरी में भी शुरू हो गई हैं।जबकि इंडेन गैस वितरण 25 दिन के अंतराल के बाद उपभोक्ता पुनः बुकिंग के माध्यम से गैस बुक करवा सकता है।जब गैस न मिलने की जानकारी स्टार ख़बर के पास पहुँची तो हमने स्वयं इंडेन गैस बुकिंग का ऑटोमेटेड नंबर मिलाया।जो कि कभी आउट ऑफ सर्विस तो कभी उक्त नम्बर पर व्यस्तता के चलते थोड़ी देर में डायल करें,और कभी लाईन ही सुनसान हो जा रही है।मतलब मौके पर 25 दिन के अंतराल के बाद भी उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग ही नही हो पा रही है।जबकि मल्लीताल गोलघर के पास मौके पर इंडेन गैस रिफिल सिलेंडर उपलब्ध रहे।

इंडेन ऑटोमेटेड बुकिंग नंबर फेल चल रहा..मामला संज्ञान में आया है,जल्द ही व्यवस्था होगी सामान्य..- नवाजिश ख़ालिक़ उपजिलाधिकारी नैनीताल…

स्टार ख़बर ने जब उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश ख़ालिक़ से उपभोक्ताओं को निश्चित समयावधि के बाद भी एल.पी.जी गैस की आपूर्ति न किये जाने की बाबत बताया तो उपजिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि 25 दिनों के बाद उपभोक्ता को गैस मिलनी ही चाहिए।उन्होंने मामला संज्ञान में आने पर कहा कि संदर्भ में वितरक से बात कर उपभोक्ताओं को राहत जल्द मिल जाएगी।स्टार ख़बर ने इंडेन गैस मैनेजर को भी संपर्क करने का प्रयास किया पर उनका नम्बर लगातार स्विच ऑफ आता रहा।