कुमाऊ की ओर लगातार नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। संबंधित विभाग इसे रोकने के लिए प्रयासरत हैं। बावजूद इसके लगातार पहाड़ों के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही स्मैक व अन्य नशे की सामग्री नहीं मिलने पर यही युवा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के साथ ही चेकिंग अभियान किया जा रहा है, जिसके चलते पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस हलद्वानी ने नैनीताल निवासी 24 वर्षीय युवा को 7.20 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा है।

आपको बता दें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के आदेशानुसार नैनीताल पुलिस की ओर से जनपद स्तर पर अवैध नशे के विरुद्ध अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन व इवनिंग स्टोर्म के तहत चेकिंग की जा रही है। क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव की ओर से चौकी क्षेत्र अंतर्गत सांयकालीन चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर निवासी-मल्लीताल निकट पवेलियन होटल को गिरफ्तार किया है। 24 वर्षीय युवक के पास से 7.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई हैं। जिसके लिए कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नैनीताल की बात करें तो यहां स्मैक को लेकर कई घटनाएं हो चुके हैं। बीते कुछ वर्ष पूर्व मल्लीताल निवासी को स्मैक के लिए एक युवक ने गोली मार दी। इस तरह की आपराधिक घटनाएं थमी नहीं। लगातार शहर में नशेड़ी सरेआम लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर रहे हैं, इसके साथ ही कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को चाहिए कि वह सघन अभियान चलाकर कुमाऊं में अवैध नशे पर लगाम लगाए। ताकि देश का भविष्य (युवा वर्ग) इसकी चपेट से बच सके।
- नंदा देवी महोत्सव में गूंजे मां के जयकारे, पंच आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब.. मंदिर प्रांगण में शाम से जुटने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, आरती के बाद वितरित हुआ प्रसाद… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव के तहत रविवार शाम नयना देवी मंदिर परिसर में आयोजित पंच आरती में श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था के साथ मां नंदा-सुनंदा का पूजन किया। शाम… Read more: नंदा देवी महोत्सव में गूंजे मां के जयकारे, पंच आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब.. मंदिर प्रांगण में शाम से जुटने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, आरती के बाद वितरित हुआ प्रसाद… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..
- चैती चौराहे पर धू-धू कर जली पल्सर बाइक, मची अफरातफरी.. रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल..काशीपुर। चैती चौराहे पर रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप… Read more: चैती चौराहे पर धू-धू कर जली पल्सर बाइक, मची अफरातफरी.. रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल..
- कामाजूला में खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत; एक गंभीर.. 25 किमी तक निजी वाहन से घायल को लाया गया, काकड़ में मिली 108 एंबुलेंस—व्यवस्था पर उठे सवाल… रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल..चंपावत। बाराकोट-सिमलखेत मोटर मार्ग पर कामाजूला के पास शनिवार शाम एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार रैगांव निवासी जीत सिंह अधिकारी (56)… Read more: कामाजूला में खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत; एक गंभीर.. 25 किमी तक निजी वाहन से घायल को लाया गया, काकड़ में मिली 108 एंबुलेंस—व्यवस्था पर उठे सवाल… रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल..
- हरीश रावत ने रोड शो से दिखाया दम, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम… नारसन से देहरादून तक रोड शो में उमड़े कार्यकर्ता, बोले- आखिरी सांस तक कांग्रेस के साथ रहूंगा… रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल…मंगलौर। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नारसन से देहरादून तक रोड शो निकालकर अपनी राजनीतिक सक्रियता… Read more: हरीश रावत ने रोड शो से दिखाया दम, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम… नारसन से देहरादून तक रोड शो में उमड़े कार्यकर्ता, बोले- आखिरी सांस तक कांग्रेस के साथ रहूंगा… रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल…
- युवाओं के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड : धामी…. काशीपुर में विद्यार्थी संवाद में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद.. एआई से लेकर रोजगार तक सवालों के दिए जवाब… रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल..काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास की अगली इबारत युवा लिखेंगे। प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा, नई सोच और कुछ कर गुजरने का जज्बा है।… Read more: युवाओं के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड : धामी…. काशीपुर में विद्यार्थी संवाद में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद.. एआई से लेकर रोजगार तक सवालों के दिए जवाब… रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल..






