@. वन पंचायत… ★. ललित कांडपाल बने तल्ला काण्डा वन पंचायत के सरपंच, ★. ग्रामीणों ने ललित कांडपाल के सरपंच बनने पर खुशी जताई रिपोर्ट (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

805

ओखलकांडा/भीमताल । युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता ललित कांडपाल ओखलकांडा के तल्ला काण्डा वन पंचायत के सरपंच चुने गए । मंगलवार को राजस्व उप निरीक्षक अजय कुमार और प्रमोद जोशी की देखरेख में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से ललित कांडपाल को तल्ला कांडा का सरपंच चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में क्षेत्र के सभी नौ पंच मौजूद रहे। जिसमें बचुली देवी, जगदीश कांडपाल, बाला दत्त उपाध्याय ,रेवती अटवाल ,माया देवी, दीपा देवी ,पूर्व प्रधान खुशाल राम ,रमेश गिरी आदि मौजूद रहे। इधर, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता ललित कांडपाल के सरपंच बनने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब क्षेत्र की वन पंचायत से संबंधित समस्याएं हल होंगी और वन पंचायत के कार्यों में तेजी आएगी।