भालू ने गोशाला में घुसकर बैलों पर किया हमला.. भालुओं के लगातार हमलों से पशुपालक परेशान… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

69

उत्तराखंड में भालू और गुलदार के हमले बढ़ रहे हैं, जिससे ग्रामीण अंचलों में लोग खौफजदा हैं। पिछले कुछ सालों में भालुओं ने कई लोगों की जान ली है और कई लोगों को गंभीर रूप से घायल किया। ताजा मामला पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी के ग्राम सभा तोमिक के झापुली में भालू के हमले से एक गाय जख्मी हो गई है।

यह घटना कल रात हुई, जब भालू ने सुंदरी देवी की गौशाला में घुसकर हमला किया। विक्रम दानू यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मदकोट मुनस्यारी एवं ग्रामीणों का कहना है कि
भालू अभी भी गांव के आसपास घूम रहा है,जिसकी सूचना जिलाधिकारी और वन प्रभागीय अधिकारी को दी गई है और मांग की गई है कि वन विभाग की टीम भेजकर नुकसान का निरीक्षण किया जाए और प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

*भालू के हमले के कारण:*

– जंगलों में आवाजाही बढ़ना
– भोजन की तलाश में भालू का गांवों तक पहुंचना
– जलवायु परिवर्तन और कम बर्फबारी

*वन विभाग की कार्रवाई:*

– प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है
– ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है वो रात्रि के समय घर के बाहर न जाएं।
– खतरे की स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।