@आईएएस आनंद वर्धन को मिली उत्‍तराखंड के नए मुख्‍य सचिव की कमान, 1 अप्रैल को ग्रहण करेंगे पदभार.. ★रिपोर्ट- (हर्षवर्धन पांडे ) “स्टार खबर ” देहरादून…

102
Oplus_16908288

देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव आनंद वर्धन एक अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। आईएएस आनंद वर्धन को मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने का आदेश कार्मिक विभाग ने आज जारी कर दिया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। आज आनंद वर्धन के सीएस बनने की आधिकारिक घोषणा होने के बाद राधा रतूड़ी को एक और एक्सटेंशन मिलने के कयासों पर विराम लग गया है।

वरिष्ठता में सबसे ऊपर होने के कारण 1992 बैच के आईएएस आनंद वर्धन मुख्य सचिव की रेस में आगे चल रहे थे। आईएएस आनंद वर्धन अब तक अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। आईएएस आनंद वर्धन का नाम केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भी सूचीबद्ध हो गया था, लेकिन उन्‍होंने उत्तराखंड में रहकर यह अपनी सेवाएं देने की इच्छा जताई जिसके बाद आज उनके नाम पर मुहर लग गई ।

आनंद वर्धन की कार्यशैली से सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं । उनके नाम के ऐलान के बाद सचिवालय में आज काफी उत्साह देखा जा रहा है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन को सचिवालय पहुंचकर सबसे पहले बधाई दी।