नैनीताल।
नैनीताल में नारायण नगर के समीप स्थित हिमालयन बॉटनिकल गार्डन और उसके आसपास के क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा पक्षियों और जंगली जानवरों के लिए जलकुंडों की सफाई के साथ-साथ नए छोटे-छोटे जलकुंड बनाए जा रहे हैं। गर्मियों के मौसम को देखते हुए वन विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि जंगलों में रहने वाले पक्षियों और वन्यजीवों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
बॉटनिकल गार्डन का आसपास का क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिसके कारण यहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलते हैं।
इनमें कई पक्षी गर्मियों के दौरान माइग्रेट होकर भी यहां पहुंचते हैं। यही वजह है कि यह स्थान पक्षी प्रेमियों के लिए एक प्राकृतिक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां चीर फीजेंट, कलिज फीजेंट, किंगफिशर और ड्रंगो सहित कई अन्य प्रजातियों के पक्षी आसानी से देखे जा सकते हैं। 
वनरक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गर्मियों में पक्षियों और जंगली जानवरों की प्यास बुझाने के लिए वन विभाग की ओर से विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत बॉटनिकल गार्डन और उसके आसपास के घने जंगलों में छोटे-छोटे जलकुंड बनाए जा रहे हैं और उनमें नियमित रूप से पानी भरा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मियों के दौरान हर दो से तीन दिन में इन जलकुंडों में पानी भरा जाता है, ताकि पक्षियों और वन्यजीवों को पर्याप्त पानी मिल सके।
- अंतरराष्ट्रीय
- आस्था
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- खेल
- जनता कहिन
- दिल्ली
- बरेली
- बुद्धिजीवियों का कोना
- राष्ट्रीय
- विविध
- हाईकोर्ट





