हल्द्वानी दंगे ले मुख्य आरोपी को मिली जमानत.. 2 साल से जेल बंद था अब्दुल मलिक.. क्यों मिली कोर्ट ने जमानत पढ़ें.. रिपोर्ट- (चंदन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर ” नैनीताल..

17

नैनीताल – हल्द्वानी के बनभूलपुरा में दंगे के आरोपी अब्दुल मलिक को आखिरकार जमानत मिल गयी है..उत्तराखंड हाई कोर्ट की खंडपीठ ने तीनों मामलों में अब्दुल मलिक को जमानत मिल गयी है। पिछले 2 साल 1 महीने से भी ज्यादा समय से बनभूलपुरा कांड का आरोपी अब्दुल मलिक जेल में बंद था.. आपको बतादें की 8 फरवरी को मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर स्थानीय लोगों में पथराव कर दिया जिसके बाद दंगा इस कदर बड़ा की बनभूलपुरा थाने को भी जला दिया गया..इस मामले में पुलिस ने अब्दुल मलिक को मुख्य आरोपी बनाया और साजिस रचने के साथ दंगा भड़काने,लोगों को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया तो UAPA के तहत मुकदमा दर्ज किया हालांकि अब कोर्ट ने सभी मामलों में जमानत दे दी है।