खुटानी हाईवे पर दहशत.. बाइक से टकराया गुलदार, चेन में फंसा, घंटों जाम… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..

62
Oplus_16908288

नैनीताल।।भीमताल क्षेत्र अंतर्गत खुटानी के पास मंगलवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार अचानक हाईवे पर गुजर रही बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार दंपति ने सूझबूझ से अपनी जान बचा ली, लेकिन गुलदार बाइक की चेन में फंस गया, जिससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुलदार के अचानक सड़क पर आने से बाइक असंतुलित हुई और टक्कर के बाद गुलदार वाहन में उलझ गया। हाईवे पर यह दृश्य देखकर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।

घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई,मौके पर पहुँच विभाग की चिकित्सा एवं रेस्क्यू टीम ने गुलदार को ट्रैंकुलाइज किया।स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले हाईवे पर गुलदार की मौजूदगी बेहद गंभीर संकेत है। इससे क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधि और मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर चिंता गहरा गई है।जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।