मुनस्यारी धरना प्रदर्शन को मिला विधायक हरीश धामी का समर्थन…. समस्याओं के समाधान न होने पर सीएम को काले झंडे दिखाने की चेतावनी… रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर ” नैनीताल…

10

पिथौरागढ़। मुनस्यारी क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर मुनस्यारी तहसील मुख्यालय में जारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरना स्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी ने आंदोलनकारियों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 1 मई को गुंजी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा।

धरने के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक शासन-प्रशासन का कोई भी अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा, जिससे आंदोलनकारियों में भारी रोष व्याप्त है। विधायक ने प्रशासन की इस अनदेखी को गंभीर बताते हुए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।
धरना स्थल पर ब्लॉक प्रमुख कविता महर सहित कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पहुंचकर समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में ग्राम प्रधान हरकोट देवेंद्र वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह, तारा देवी (ग्राम प्रधान जोशा), बीना भंडारी (ग्राम प्रधान ढनामाणी), देवेंद्र सिंह राणा, प्रहलाद राम (क्षेत्र पंचायत सदस्य सैणराथी), प्रदीप मेहता (प्रधान कीखेत), ललित सिंह (प्रधान डोर) और यूकेडी नेता लोग बहादुर सिंह सहित अनेक लोग शामिल रहे।
धरने में दूसरे दिन सुरेंद्र पाना और दीपक मेहता आमरण अनशन पर बैठे। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, आंदोलन लगातार जारी रहेगा।