अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान चलाया…. रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल…

9
  1. नैनीताल। केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती परीक्षा के विरोध में शुक्रवार को तल्लीताल डांठ पर प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग एवं नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग कांग्रेस कर्नल राम रतन सिंह नेगी तथा नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष सचिन नेगी ने किया।
    इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निवीर योजना को युवाओं और सेना की पारंपरिक व्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए स्थायी भर्ती व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए।
    नगर कांग्रेस अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि अग्निवीर योजना को समाप्त कर सेना की पुरानी भर्ती प्रणाली को लागू किया जाना चाहिए, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके और देश की सैन्य परंपरा मजबूत बनी रहे।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, पप्पू कर्नाटक, मनोज ममघाई, संजय कुमार, मंजू बिष्ट, पीके शर्मा, जेके शर्मा, राजेंद्र व्यास, भुवन बिष्ट, महिला जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, रविंद्र राठौर, सूरज पांडे, सुनील मेहरा, शेलू, प्रमोद कुमार, अमित पांडे, सिद्धार्थ टंडन, यश, राहुल कुमार, सतनाम, जुनेद, सचिन कुमार, रमेश बिष्ट, मनीष बिष्ट, नमन, चीमा, अंकित, नफीस, राहुल देव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।