वीकेंड पर नैनीताल-कैंची धाम रूट पर ट्रैफिक प्लान लागू… 9 व 10 मई को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों पर प्रतिबंध…. रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर ” नैनीताल

20

नैनीताल। वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 9 व 10 मई (शनिवार एवं रविवार) को हल्द्वानी, काठगोदाम, भवाली और कैंची धाम मार्गों पर विशेष ट्रैफिक एवं रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था प्रातः 09 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।
प्रशासन के अनुसार यात्रा मार्गों पर भारी वाहनों का संचालन प्रातः 06 बजे से रात्रि 11 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को सुबह 08 बजे से रात 09 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। इनके लिए नंबर-01 बैंड, एचएमटी क्षेत्र, सलड़ी चौकी और अमृतपुर मोड़ में पार्किंग व्यवस्था की गई है।
वहीं मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गोलापार स्थित पुराने आरटीओ फिटनेस सेंटर और खेड़ा चौकी के पास रोका जाएगा।

●पर्यटक वाहनों के लिए विशेष रूट…

बरेली रोड से आने वाले पर्यटक वाहनों को तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा भेजा जाएगा।
रुद्रपुर और पंतनगर से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन पंतनगर तिराहा, लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर और गोलापार रोड होकर नारीमन तिराहा मार्ग से संचालित होंगे।
रामनगर और बाजपुर से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट कर मंगोली मार्ग से भेजा जाएगा।

●आवश्यक सेवा वाहनों पर भी आंशिक प्रतिबंध..

दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक सब्जी, दूध, ईंधन सहित आवश्यक सेवा के भारी वाहनों का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि एलपीजी वाहनों को छूट दी गई है।

●शाम 4 बजे से विशेष डायवर्जन….

शाम 04 बजे से रात 09 बजे तक भवाली मस्जिद तिराहा और नैनीताल से आने वाले वाहनों को नंबर-01 बैंड और रूसी बाईपास से डायवर्ट कर मंगोली-कालाढूंगी मार्ग से भेजा जाएगा।

●कैंची
धाम-भवाली-भीमताल क्षेत्र में विशेष व्यवस्था..

प्रशासन ने कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में भी वीकेंड ट्रैफिक प्लान लागू किया है।
अल्मोड़ा और रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग से भेजा जाएगा।
हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवा वाहन अपने निर्धारित मार्ग से जा सकेंगे, जबकि अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार भवाली मस्जिद तिराहा से रोका जाएगा या रामगढ़ व खुटानी मार्ग से भेजा जाएगा।

●कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के लिए पार्किंग व्यवस्था…

भीमताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। वहां से शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम भेजा जाएगा।
गेठिया-नैनीताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में रोका जाएगा। यहां से भी शटल सेवा संचालित होगी।

●वीकेंड पर टैक्सी दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद…

प्रशासन ने वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। ऐसे वाहनों को सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कर शटल सेवा से भेजा जाएगा।