नैनीताल। टैगोर पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा हर्षिता भाकुनी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही उन्होंने जनपद नैनीताल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक नई उपलब्धि अपने नाम की।
विद्यालय की दूसरी प्रतिभाशाली छात्रा मानसी नगरकोटी ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंजलि कुँवर ने 90.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार एवं समाज का नाम रोशन करेंगे।







