नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को डिजिटल स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में नैनीताल जिले के आईटी विभाग की नई टीम की घोषणा की है। पार्टी ने निश्चल जोशी को जिला आईटी संयोजक का दायित्व सौंपा है, जबकि कामायनी मिश्रा और विक्रम सिंह कार्की को जिला सह आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है।जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी, सह प्रभारी श्रीपाल राणा तथा प्रदेश आईटी विभाग प्रमुख प्रवीण लेखवार ने संगठन के हित में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के कार्यों के मूल्यांकन के बाद इन नियुक्तियों की घोषणा की।
निश्चल जोशी की नियुक्ति पर प्रदेश आईटी विभाग प्रमुख प्रवीण लेखवार, सांसद अजय भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल एवं रंजन सिंह बर्गली सहित भाजपा नैनीताल की समस्त टीम ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि निश्चल जोशी संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए आईटी विभाग के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।







