परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में संगठन मजबूती पर मंथन… नैनीताल क्लब में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का किया आह्वान…. ,रिपोर्ट-(सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल…

23

नैनीताल। नैनीताल क्लब में बुधवार को कांग्रेस का ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ जिला प्रभारी करण माहरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना होगा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।सम्मेलन में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, प्रकाश जोशी, सतीश नैनवाल, जिलाध्यक्ष राहुल छीमवाल, नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, सूरज पांडे, शुभम बिष्ट, अंकित चंद्रा, अमन महेंद्र, संजय कुमार, अवतार सिंह रावत, दीपक कुमार भूलू, खसटी बिष्ट, सावित्री सनवाल, मनोज ममगाई, पंकज बिष्ट, अमित पांडे, अर्जुन रौतेला, त्रिभुवन फर्त्याल, रवीन्द्र राठौर, सिद्धार्थ टंडन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सम्मेलन का समापन संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।