देवली फील्ड में वन महोत्सव के तहत 50 से अधिक पौधों का रोपण… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..

48

नैनीताल। वन महोत्सव के अवसर पर अल्मा खान बीट अंतर्गत देवली फील्ड के समीप रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देवदार, पुतली, पांगर, तिलोंज सहित विभिन्न प्रजातियों के 50 से अधिक पौधे रोपे गए।
वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का आह्वान किया।6
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड संख्या-5 के सभासद जितेंद्र पांडे तथा विशिष्ट अतिथि दीपक कुमार ‘भोलू’ और पूर्व सभासद कृपाल सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
वन विभाग की ओर से वन दरोगा संतोष जोशी, वन आरक्षी राजेंद्र वर्मा, नंदन दानू, कुंदन सिंह बिष्ट, मनोज साई एवं उपनल कर्मचारियों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता की। वहीं ग्रीन आर्मी के सुरेश चंद्र, गोविंद, सुखबीर चौहान, विक्की, तरुण, सुनील सहित क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। कार्यक्रम में रुद्रांशी, प्राची, ललित, आरुषि, प्रमोद कुमार, माधवी देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।