रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार, 10 युवतियां रेस्क्यू… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…

106
Oplus_16908288

नैनीताल।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में संचालित बड़े देह व्यापार गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर मौके से 51 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधिवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। कार्रवाई के दौरान नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित संरक्षण में भेजा गया।पुलिस के अनुसार, संबंधित रिसॉर्ट में लंबे समय से संगठित रूप से अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान रिसॉर्ट के विभिन्न कमरों से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री, भारी मात्रा में अवैध शराब तथा नकदी भी बरामद हुई।जांच में यह भी सामने आया कि रिसॉर्ट परिसर में बिना वैध लाइसेंस के बार का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने इस संबंध में आवश्यक साक्ष्य जुटाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में रिसॉर्ट प्रबंधन और कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट का मैनेजर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देह व्यापार, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर रही है।