DSA का अमानवीय चेहरा आया सामने ये नहीं चाहते शहर के बच्चे का हो कहीं चयन… सुब्रतो कप के खिलाड़ियों के लिए खड़ी की परेशानी.. शौचालय और चेंजिंग रूम में जड़े ताले.. ऐसे खुले फिर ताले.

120
Oplus_16908288

नैनीताल – नैनीताल में निजी संस्था डीएसए फिर सवालों के घेरे में है, सरकारी पैंसे से निर्माण के बाद निजी संस्था चला रहे DSA अपनी मनमानी पर उतर आया है वो भी तब जब राज्य के मुख्यमंत्री खेलों को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं, लेकिन नैनीताल में मुख्यमंत्री के पार्टी के लोग ही इसका उलट कर अपने ही मुख्यमंत्री की किरकिरी करने में लगे हैं..

इस बार तो DSA के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों केलिए ही ताले जड़ दिए और चेंजिंग रूम और शौचालय बंद कर दिए, हालात ये थे कि महिला खिलाड़ियों को खुले में ही कपड़े चेंज करना पड़ा तो वहीं शौचालय की भी बड़ी दिक्कत हुई है। दरअसल नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में जिला लेवल का सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है, इस दौरान DSA के कमेटी ने महिला खिलाड़ियों और पुरुष खिलाड़ियों केलिए शौचालय बंद कर दिए और यहां ताले लगा दिए, ये इन NTG-DSA क्लब ने तब किया जब नैनीताल की पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने भी इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया..हालांकि जब पानी सर के ऊपर निकल गया तो डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के आदेश के बाद ताले खोले गए जिसके बाद खिलाड़ियों को राहत मिली है।

Oplus_16908288

क्या NTG – DSA गरीबो के बच्चों को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं..

दरअसल नैनीताल शिक्षा विभाग ने अंडर 14 व अंदर 17 सुब्रतो कप फुटबॉल कप का आयोजन नैनीताल के DSA मैदान में किया है इसकी मेजबानी नैनीताल के स्कूल को मिली थी .. और यहीं से नैनीताल जिले की टीम का चयन राज्य के लिए होना था लेकिन नैनीताल में खुद को खेल प्रेमी बताने वाली तथाकथित संस्था ने इन खिलाड़ियों के चयन से पहले शौचालय और चेंजिंग रूम पर ताले लगा दिए, अब सवाल उठता है कि क्या ये NTG- DSA संस्था के लोग नहीं चाहते कि नैनीताल शहर में गरीबों के बच्चे आगे बढ़े, सवाल ये है कि जब मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि खेल सुविधाओं का विस्तर सरकार कर रही है तो तो क्यों उनके पार्टी के लोग ही मुख्यमंत्री धामी की किरकिरी करा रहे हैं। क्या मुख्यमंत्री की किरकिरी करने में नैनीताल के बीजेपी के कई पदाधिकारी तो नहीं लगे हैं, पिछले दिनों भी बने ऐसे ही हालात में हल्द्वानी से टिकट की टकटकी लगाए एक बीजेपी का बड़ा नेता भी इस कब्जे वाली संस्था के साथ आ खड़ा हुआ और सीएम धामी को गलत फीडबैक भी दिया, क्या इन नेताओं पर कोई कार्रवाई संगठन करेगा क्योंकि इन असमाजिक नेताओं के दम लार चुनाव में भी जाना है।