रामनगर के हाई-प्रोफाइल रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार, 10 महिलाएं मुक्त, रिसॉर्ट सील… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

68
Oplus_16908288

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति के तहत जनपद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामनगर स्थित एक हाई-प्रोफाइल रिसॉर्ट में चल रहे देह व्यापार और अश्लील पार्टी का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त छापेमारी में 51 आरोपियों को गिरफ्तार, एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया, जबकि एक नाबालिग सहित 10 महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने अवैध गतिविधियों के चलते रिसॉर्ट को सील कर दिया है।
यह कार्रवाई 4 जुलाई को एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज सिंह कत्याल तथा अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर की।
पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान रिसॉर्ट में बाहरी राज्यों और विदेश से लाई गई महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार, शराब और नशे की पार्टी चल रही थी। महिलाओं से अश्लील नृत्य कराया जा रहा था और उन पर नोट उड़ाए जा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों को आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त पाया गया।
पूछताछ में मुख्य आयोजक उमेन्द्र कुमार, निवासी मेरठ, ने बताया कि वह एक कीटनाशक निर्माण कंपनी का संचालक है। उसने अपनी कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए यह पार्टी आयोजित की थी। जांच में सामने आया कि करीब दस दिन पहले उसने रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी से संपर्क कर शराब, महिलाओं और तथाकथित “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था कराने को कहा था। इसके लिए 4 से 5 जुलाई तक रिसॉर्ट करीब 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर ने होटल स्टाफ को निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले किसी भी व्यक्ति या महिला का नाम आगंतुक रजिस्टर में दर्ज न किया जाए, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें। इस आधार पर रिसॉर्ट को सील कर दिया गया है। मामले में जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
कोतवाली रामनगर में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3/5/6, पॉक्सो अधिनियम की धारा 14, आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।बरामदगी में शराब की 3 पेटियां,बीयर की 1 पेटी,₹10 मूल्य के नकली नोटों की 24 गड्डियां जो
महिलाओं पर उड़ाए गए।
आपत्तिजनक सामग्री
लैपटॉप व चार्जर
कई मोबाइल फोन, जिनमें आयोजन और महिलाओं से संबंधित फोटो एवं चैट
डांस कार्यक्रम में प्रयुक्त म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर व साउंड बॉक्स पाया गया।
इस सफल कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एएचटीयू, एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम को ₹2,500 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।