नैनीताल। छात्र आंदोलन को लेकर काकरोच जनता पार्टी को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी सभी एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।इस बड़े घटनाक्रम के बाद सीजेपी ने 5 सितंबर को प्रस्तावित दिल्ली मार्च वापस ले लिया है। सीजेपी के सौरव दास ने siijrpii की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मार्च वापस लेने की जानकारी दी।सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह भी कहा कि सरकार नीट परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने के लिए सीजेपी नेताओं को दिए गए आश्वासन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुआवजे की प्रक्रिया और तौर-तरीके तय करने के लिए केंद्र ने तीन महीने का समय मांगा है।इस आदेश के बाद अब 5 सितंबर को प्रस्तावित सीजेपी का दिल्ली प्रोटेस्ट मार्च अब नहीं होगा।


