पोखराड़ में भूस्खलन से चार आवासीय भवनों को खतरा, प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट…. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…

23
Oplus_16908288

नैनीताल। लगातार हो रही बारिश के चलते धारी क्षेत्र के ग्राम पोखराड़ में भूस्खलन होने से चार आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए।

सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर भवनों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार भूस्खलन से त्रिलोक सिंह पुत्र मोहन सिंह, रमेश सिंह पुत्र दीवान सिंह, जसोद सिंह पुत्र दीवान सिंह और राम सिंह पुत्र दीवान सिंह के आवासीय भवनों को खतरा उत्पन्न हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए संबंधित परिवारों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है।
वहीं, भूस्खलन की चपेट में आने से ग्रामीण पवन सिंह ढेला के खेत को भी भारी नुकसान पहुंचा है। राजस्व विभाग के अनुसार घटना में फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है।
राजस्व उपनिरीक्षक निर्मल बोरा ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि भवनों एवं अन्य संपत्ति को हुई आंशिक क्षति से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट पृथक से उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।