खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, सूजी-साबूदाना समेत सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..

18

नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जनपद में सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया। सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी अजब सिंह रावत के नेतृत्व में टीम ने नौ खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सात अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।
अभियान के दौरान सूजी, साबूदाना, ओट्स, सरसों का तेल, कोकोनट वाटर, स्प्राइड और थम्स अप कार्बोनेटेड पेय पदार्थ के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला भेजा गया है।
सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी अजब सिंह रावत ने तीन खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध वाद स्वीकृति वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को प्रदान की। वहीं, निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा कूड़ा निस्तारण के लिए उचित स्थान पर बंद कूड़ादान रखने के निर्देश दिए गए।0
विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से प्राप्त होने वाली जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके तहत बनाए गए नियमों एवं विनियमों के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में अस्लम खां, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर और नंदकिशोर, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी ग्रामीण मौजूद रहे।