108 वर्ष की हुई श्रीराम सेवक सभा, दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज… रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले होंगे आकर्षण का केंद्र… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

5

 

नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा, नैनीताल का वार्षिकोत्सव नौमी के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सभा के ऐतिहासिक सफर को याद करने के साथ दशहरा महोत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। सभा की स्थापना 19 अक्टूबर 1918 को हुई थी। इस लिहाज से संस्था ने अपने 108 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
सभा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि इसकी स्थापना में स्वर्गीय दुर्गालाल साह खजांची और तत्कालीन मंत्री स्वर्गीय तुलाराम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वर्ष 1919 में स्वर्गीय चेतराम साह ने सभा भवन दान में दिया था। तभी से यह संस्था धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी परंपराओं को आगे बढ़ा रही है। वर्तमान में अध्यक्ष मनोज साह और महासचिव जगदीश बावरी संस्था की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
श्रीराम सेवक सभा शहर की प्राचीन धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं में शामिल है। संस्था की ओर से फागोत्सव, श्री नंदा देवी महोत्सव और दशहरा जैसे प्रमुख आयोजनों को लगातार आयोजित किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक उत्सवों को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। वार्षिकोत्सव के अवसर पर बैठक के बाद मिष्ठान वितरण भी किया गया।

●राम-रावण संवाद और भजन संध्या होगी खास..

सभा के अध्यक्ष मनोज साह और महासचिव जगदीश बावरी ने बताया कि विजयादशमी के अवसर पर मल्लीताल स्थित फ्लैट्स मैदान में दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के आकर्षक पुतले तैयार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में राम-रावण संवाद के साथ शाम 5:30 बजे से भजन संध्या शुरू होगी। इसमें श्रीराम सेवक सभा के बाल कलाकार राम भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी। सभा ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से महोत्सव में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।बैठक में घनश्याम लाल साह, अशोक साह, राजेंद्र बिष्ट, बिमल चौधरी, विमल साह, मोहित लाल साह, अधिवक्ता मनोज साह, भुवन बिष्ट, आलोक चौधरी, मुकेश जोशी, गिरीश भट्ट, कमलेश ढोंडियाल, अतुल साह, मिथिलेश पांडे, कैलाश जोशी, मनोज जोशी, दीपक साह, हीरा रावत, हरीश राणा, विक्रम साह, राजेंद्र बजेठा, गोविंद बिष्ट, गोविंद सिंह और डॉ. ललित तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।