कर्मचारी एकता और विश्वास की जीत है नई कार्यकारिणी का निर्वाचन…  रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल

75

*नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर दीपक बिष्ट और महामंत्री पद पर गणेश सिंह बिष्ट के निर्वाचित होने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। परिषद ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हितों और उनकी जायज मांगों को प्रभावी ढंग से उठाएगी।परिषद के संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा कि दीपक बिष्ट का अध्यक्ष और गणेश सिंह बिष्ट का महामंत्री निर्वाचित होना कर्मचारी एकता और विश्वास की जीत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों के लिए काम करेगी।वहीं, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष असलम अली ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ का निर्वाचन लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि परिषद कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी और कर्मचारियों की जायज मांगों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी।परिषद के पदाधिकारियों ने दोनों नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महासंघ कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर परिषद के अन्य पदाधिकारियों और सदस्य संगठनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।