नगर पालिका में कर्मचारियों ने ली पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ.. पालिका अध्यक्ष डाॅ. सरस्वती खेतवाल ने दिलाई शपथ.. रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल..

17

नैनीताल। नगर पालिका परिषद में वर्ष 2026 के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं नगरपालिका अध्यक्ष डाॅ. सरस्वती खेतवाल ने सभासदों, नामित सदस्यों और पालिका कर्मचारियों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न कराया। इस दौरान सभी ने अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सभासद गीता उप्रेती, लता दफौटी और शीतल कटियार के साथ नामित सभासद बुदलाकोटि और पूरन बिष्ट तथा नामित सदस्य मनोज पवार मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक अमित चौधरी, सफाई निरीक्षक आकाश कुमार, पूर्व अध्यक्ष निकाय कर्मचारी महासंघ मोहन चिलवाल सहित पालिका के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह में अधिष्ठान लिपिक राहुल कुमार वाल्मीकि, रितेश कपिल, जगदीश गौड़, मनीष कीर्ति, आकाश छाछर, हंसा बहुगुणा, दीपराज मर्दान, सचिन कुमार जनौटा, नितिन कुमार मर्दान, मोहित बेनीवाल, राहुल कुमार, दीपक कुमार, अजय ओमी, ललित कुमार, मनोज कुमार, हेमसागर, अनिल कुमार, शंकर कुमार, वीरेंद्र कुमार, विमल कुमार, मंजीत सहदेव, धीरज कटियार, विनोद कुमार, संजय सिरोही, करन कुमार, सोनी सैलवान, गीता ईरोज, रंजीता, संतोष देवी और तारा देवी समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पालिका के कर्मचारियों ने अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।