जौलजीबी मेले में हंगामे पर भाजयुमो का विरोध… विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग.. रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर ” नैनीताल..

2

नैनीताल। ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दौरान हुए कथित हंगामे और मंच पर तोड़फोड़ के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नैनीताल ने6 कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन ने धारचूला विधायक हरीश धामी और उनके समर्थकों के कथित व्यवहार की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है
भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि जौलजीबी मेला उत्तराखंड की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन में जनप्रतिनिधि की ओर से कथित तौर पर अमर्यादित व्यवहार करना, मंच पर हंगामा करना और सरकारी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को प्रभावित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक जीवन की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का ध्यान रखना चाहिए।
मैडम आशा शर्मा जी का स्वागत अभिनंदन करते हैं और सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु परिकल्पना हमारे धर्म की विशेषताएं किया जाएगा नमो नमः ओम श्री भगवती महाकाली महालक्ष्मी मा सरस्वती नमः ओम नमः संगठन का कहना है कि लोकतंत्र में प्रत्येक जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने और जनसमस्याओं को उठाने का पूरा अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और सरकारी कार्य में बाधा डालना उचित नहीं है। भाजयुमो ने पुलिस प्रशासन से घटना से जुड़े सभी वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर प्राथमिकी के तहत दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान भाजयुमो के विशेष आमंत्रित सदस्य पंकज भट्ट, मंडल अध्यक्ष रितुल, एससी मोर्चा अध्यक्ष हेमंत बेदी, मंडल उपाध्यक्ष करन साह, मनकरन सिंह, सागर आर्य और आशु उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों की गरिमा बनाए रखना और कानून व्यवस्था का सम्मान करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।