नगर पालिका नैनीताल के विभागीय खाते से डेढ़ लाख की धनराशि निकालने के लिए बनारस में चेक जमा किए गए थे, जो बिहार की एक महिला व पुरुष का खाता है। हालांकि पुलिस ने यह खाता सीज करा दिया है।
आपको बता दें बीते माह नगरपालिका नैनीताल के विभागीय खाते से डेढ़ लाख की रकम निकाले जाने का मामला सामने आया है। इधर पुलिस ने इस मामले में अहम खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पालिका के खाते से निकली गई डेढ़ लाख की धनराशि फर्जी चेकों के माध्यम से बनारस के खाते में जमा की गई है। यहां पुलिस की ओर से तत्काल संबंधित खाते को सीज कर दिया है। हालांकि अभी तक पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नहीं आया है।

जानें क्या था मामला
आपको बता दें बीती 23 मार्च व दो अप्रैल को नगरपालिका नैनीताल के विभागीय खाते बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के खाते से फर्जी चेकों के माध्यम से एक लाख 48 हजार तीन सौ रुपये निकाल लिए गए थे। इधर मामला संज्ञान में आने के बाद अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने कोतवाली पुलिस को इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इधर पुलिस ने चेक व खाते से निकली धनराशि का पता लगा लिया है। हालांकि पुलिस की गिरफ्त से अभी तक आरोपी फरार है। अब देखना यह है कि पुलिस कब तक आरोपी को पकड़ पाती है।
पुलिस का यह कहना
मल्लीताल कोतवाली में तैनात एसआई हरीश सिंह ने बताया कि नगर पालिका नैनीताल के खाते से धनराशि निकालने का मामला सामने आया था। मामला की जांच कर सामने आया है कि बनारस में चेक जमा किए गए थे, जो बिहार की एक महिला व पुरुष का खाता है। एसआई हरीश सिंह ने कहा संबंधित खाते को सीज करा दिया गया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- अंकिता हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग… दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति निरस्त करने की मांग.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..नैनीताल।अंकिता हत्याकांड प्रकरण को लेकर उत्तराखंड महिला मंच और नगर कांग्रेस परिवार ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन… Read more: अंकिता हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग… दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति निरस्त करने की मांग.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..
- ऐपण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई लोककला की प्रतिभा.. ऐपण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों व महिलाओं ने लिया हिस्सा… रिपोर्ट- (सुनील भारती) ‘स्टार खबर’ नैनीताल…नैनीताल। उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और लोक संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से शनिवार को वृंदावन पब्लिक स्कूल… Read more: ऐपण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई लोककला की प्रतिभा.. ऐपण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों व महिलाओं ने लिया हिस्सा… रिपोर्ट- (सुनील भारती) ‘स्टार खबर’ नैनीताल…
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर रैंप पर उतरे नन्हे-मुन्ने, बच्चों ने बनाए संरक्षण मॉडल… 220 विद्यार्थियों ने किया निःशुल्क भ्रमण… रिपोर्ट- (सुनील भारती) ‘स्टार खबर’ नैनीताल..नैनीताल। वन्यजीव संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से नैनीताल स्थित जीबी पंत उच्च… Read more: वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर रैंप पर उतरे नन्हे-मुन्ने, बच्चों ने बनाए संरक्षण मॉडल… 220 विद्यार्थियों ने किया निःशुल्क भ्रमण… रिपोर्ट- (सुनील भारती) ‘स्टार खबर’ नैनीताल..
- स्नातक विद्यार्थियों के हित में विश्वविद्यालय प्रशासन की पहल, अधूरे प्रवेश आवेदन पूर्ण करने का अंतिम अवसर… 23 अक्टूबर को खुलेगी करेक्शन विंडो, 23 एवं 24 अक्टूबर को होगी रिव्यू एंड प्रोसेस की प्रक्रिया.. रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल…नैनीताल। स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए कुमाऊँ विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय प्रशासन की पहल पर उन विद्यार्थियों को प्रवेश… Read more: स्नातक विद्यार्थियों के हित में विश्वविद्यालय प्रशासन की पहल, अधूरे प्रवेश आवेदन पूर्ण करने का अंतिम अवसर… 23 अक्टूबर को खुलेगी करेक्शन विंडो, 23 एवं 24 अक्टूबर को होगी रिव्यू एंड प्रोसेस की प्रक्रिया.. रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल…
- सीएमओ ने चार स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण… लेबर रूम, दवा वितरण और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं परखीं… रिपोर्ट- (सुनील भारती) ‘स्टार खबर’ नैनीताल..नैनीताल। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और अस्पतालों में उपलब्ध व्यवस्थाओं को परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रश्मि पंत ने… Read more: सीएमओ ने चार स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण… लेबर रूम, दवा वितरण और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं परखीं… रिपोर्ट- (सुनील भारती) ‘स्टार खबर’ नैनीताल..







