नगर पालिका नैनीताल के विभागीय खाते से डेढ़ लाख की धनराशि निकालने के लिए बनारस में चेक जमा किए गए थे, जो बिहार की एक महिला व पुरुष का खाता है। हालांकि पुलिस ने यह खाता सीज करा दिया है।
आपको बता दें बीते माह नगरपालिका नैनीताल के विभागीय खाते से डेढ़ लाख की रकम निकाले जाने का मामला सामने आया है। इधर पुलिस ने इस मामले में अहम खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पालिका के खाते से निकली गई डेढ़ लाख की धनराशि फर्जी चेकों के माध्यम से बनारस के खाते में जमा की गई है। यहां पुलिस की ओर से तत्काल संबंधित खाते को सीज कर दिया है। हालांकि अभी तक पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नहीं आया है।

जानें क्या था मामला
आपको बता दें बीती 23 मार्च व दो अप्रैल को नगरपालिका नैनीताल के विभागीय खाते बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के खाते से फर्जी चेकों के माध्यम से एक लाख 48 हजार तीन सौ रुपये निकाल लिए गए थे। इधर मामला संज्ञान में आने के बाद अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने कोतवाली पुलिस को इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इधर पुलिस ने चेक व खाते से निकली धनराशि का पता लगा लिया है। हालांकि पुलिस की गिरफ्त से अभी तक आरोपी फरार है। अब देखना यह है कि पुलिस कब तक आरोपी को पकड़ पाती है।
पुलिस का यह कहना
मल्लीताल कोतवाली में तैनात एसआई हरीश सिंह ने बताया कि नगर पालिका नैनीताल के खाते से धनराशि निकालने का मामला सामने आया था। मामला की जांच कर सामने आया है कि बनारस में चेक जमा किए गए थे, जो बिहार की एक महिला व पुरुष का खाता है। एसआई हरीश सिंह ने कहा संबंधित खाते को सीज करा दिया गया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- पोखराड़ में भूस्खलन से चार आवासीय भवनों को खतरा, प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट…. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…नैनीताल। लगातार हो रही बारिश के चलते धारी क्षेत्र के ग्राम पोखराड़ में भूस्खलन होने से चार आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए।… Read more: पोखराड़ में भूस्खलन से चार आवासीय भवनों को खतरा, प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट…. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…
- बड़ी खबर.. छात्र आंदोलन से जुड़ी सभी एफआईआर रद्द, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश ,अब 5 सितंबर का मार्च वापस.. रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर ” नैनीतालनैनीताल। छात्र आंदोलन को लेकर काकरोच जनता पार्टी को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग… Read more: बड़ी खबर.. छात्र आंदोलन से जुड़ी सभी एफआईआर रद्द, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश ,अब 5 सितंबर का मार्च वापस.. रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर ” नैनीताल
- प्रो. संजय पंत बने डीएसबी परिसर के नए निदेशक, अतिरिक्त कार्यभार संभाला… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर, नैनीताल को नया परिसर निदेशक मिल गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भौतिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. संजय… Read more: प्रो. संजय पंत बने डीएसबी परिसर के नए निदेशक, अतिरिक्त कार्यभार संभाला… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..
- प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला कुमाऊं विवि के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार.. परीक्षा परिणाम समय पर जारी करना और प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित करना प्राथमिकता… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..नैनीताल। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने मंगलवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। कुलाधिपति… Read more: प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला कुमाऊं विवि के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार.. परीक्षा परिणाम समय पर जारी करना और प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित करना प्राथमिकता… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..
- प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला कुमाऊं विवि के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार… परीक्षा परिणाम समय पर जारी करना और प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित करना प्राथमिकता…. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..नैनीताल। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने मंगलवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। कुलाधिपति… Read more: प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला कुमाऊं विवि के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार… परीक्षा परिणाम समय पर जारी करना और प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित करना प्राथमिकता…. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..



