नैनीताल-नैनीताल डीएम ने पीएमजेएसवाई के अधिकारियों को जमकर फटकारा है।
स्लो काम पर तीनों डिविजन के अधिकारियों को लताड़ लगाई तो एक डिविजन की प्रगति सिर्फ 14 प्रतिशत होने पर भी नाराजगी व्यक्त की है। विकास भवन भीमताल में बैठक के दौरान इन सभी अधिकारियों को चेतावनी ती है कि अगर काम की प्रगति अगली बैठक तक ठीक नहीं हुई तो कार्रवाई की जायेगी..वहीं सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश भी दिये हैं कि वो फिल्ड़ में जाकर काम का मुआयना करें और अगर कोई काम में लापरवाही ठेकेदार बरत रहा है तो उस पर कार्रवाई करें। डीएम नैनीताल ने जिला राज्य योजनाओं के साथ केन्द्र पोषित व बाह्य सहायता की योजनाओं की समिक्षा की है।
पडीएम ने सी श्रेणी में रहे विभागों को दो टूक कहा है कि वो अपना काम का नजरिया बदलें और अपने विभागों को काम काज में ए श्रेणी में लाएं जिसके लिये दिसंबर तक की डेटलाइन तय की है।







