★. मुक्तेश्वर,धारी का एक और चरस तस्कर पुलिस के चढ़ा हत्थे… ★. नशा तस्करी पर पुलिस का करारा प्रहार, 846 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार (चन्दन सिंह बिष्ट) | (स्टार खबर)

165

 

★. मुक्तेश्वर,धारी का एक और चरस तस्कर पुलिस के चढ़ा हत्थे…

★. नशा तस्करी पर पुलिस का करारा प्रहार, 846 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

(चन्दन सिंह बिष्ट | (स्टार खबर)

हल्द्वानी। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 846 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में 8 फरवरी 2026 को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मंडी बायपास रोड पर होंडा शोरूम की ओर जा रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 846 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रविन्द्र सिंह पुत्र शोबन सिंह, निवासी बबियाड़, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल बताया। वर्तमान में वह दानीबंगर, गौलापार, थाना चोरगलिया क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह आयुर्वेदिक सामान बेचने की आड़ में चरस की तस्करी करने की योजना बना रहा था।

फिलहाल पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।