नैनीताल।
आवागढ़ वार्ड स्थित चार्टन लॉज क्षेत्र को असुरक्षित घोषित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया ने जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में शीघ्र सुरक्षा कार्य कराए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2023 में चार्टन लॉज क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन की गंभीर घटना हुई थी, जिसके चलते कई परिवारों को अपने घरों से विस्थापित होकर अन्य सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा था। इसके बाद से प्रत्येक बरसात के मौसम में क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा की भावना बनी रहती है।
दयाकिशन पोखरिया ने कहा कि चार्टन लॉज शहर के अत्यंत संवेदनशील और असुरक्षित क्षेत्रों में से एक है। बरसात के दौरान यहां रहने वाले लोग खुद को बेहद असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मानसून से पूर्व क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भूस्खलन जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
उन्होंने मांग की कि चार्टन लॉज क्षेत्र में समय रहते सुरक्षा कार्य कराए जाएं, जिससे बरसात के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा या जान-माल की क्षति का सामना न करना पड़े और क्षेत्रवासी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।
- अंतरराष्ट्रीय
- आस्था
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- खेल
- जनता कहिन
- दिल्ली
- बरेली
- बुद्धिजीवियों का कोना
- राष्ट्रीय
- विविध
- हाईकोर्ट







