सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का वैज्ञानिक व तथ्यात्मक विश्लेषण कर भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कार्यशाला हुई आयोजित.. सड़क दुर्घटनाओं को रोकना मक़सद- गुरुदेव सिंह आर.टी.ओ (प्रशासन)हल्द्वानी…

16

रोड सेफ्टी व बढ़ती मार्ग दुर्घटनाओं पर संभागीय परिवहन विभाग हल्द्वानी की बड़ी कार्यशाला..सभी विभाग हुए शामिल…

आज हल्द्वानी के एक निजी होटल में संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) गुरुदेव सिंह व मुख्य अतिथि राजीव कुमार मेहरा संयुक्त परिवहन आयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात नरेश संगल सहायक निदेशक सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग द्वारा “रोड सेफ्टी एंड ओवर व्यू ऑन रोड एक्सीडेंट इन उत्तराखंड “विषय पर संबोधित किया गया।जे.पी.रिसर्च इंडिया लिमिटेड के विशेषज्ञ सुमित ढुल द्वारा “साइंटिफिक कैश इन्वेस्टिगेशन ऑफ एक्सीडेंट “के संबंध में व्याख्यान दिया गया।जिसमें प्रतिभागियों को दुर्घटना विश्लेषण की आधुनिक तकनीकों, डिजिटल उपकरणों का उपयोग एवं त्वरित रिपोर्टिंग प्रणाली आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का वैज्ञानिक व तथ्यात्मक विश्लेषण कर भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति को रोकना मक़सद.. – गुरुदेव सिंह आर.टी.ओ (प्रशासन)हल्द्वानी…

आर.टी.ओ (प्रशासन) गुरुदेव सिंह ने कहा कि शासन के आदेश पर आमजन को सड़क सुरक्षा व ओवर व्यू ऑन रोड एक्सीडेंटस के लिए इस तरह के इवेंट्स आगे भी किये जाते रहेंगे जिसका मक़सद रोड सेफ्टी की जनजागृति के लिए होगा।उक्त कार्यक्रम में सहायक संभागीय अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी,रामनगर,उधम सिंह नगर,काशीपुर,टनकपुर, लोक निर्माण विभाग,भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित विद्युत विभाग,पुलिस विभाग के अधिकारी,स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारी व फार्मासिस्ट,नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।