★उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (देखिए लिस्ट)
★. उत्तराखंड पुलिस विभाग में कई जिलों के कप्तान बदले
(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”
देहरादून। राज्य सरकार ने उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत प्रदेश के कई जिलों में पुलिस कप्तानों (एसएसपी/एसपी) की तैनाती बदली गई है।
तबादला सूची में राजधानी देहरादून के पुलिस कप्तान का स्थानांतरण किया गया है। इसके साथ ही अल्मोड़ा जिले में नए पुलिस कप्तान की तैनाती की गई है। वहीं बागेश्वर जिले को भी नया पुलिस अधीक्षक मिला है।
सूत्रों के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा जिलों में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादलों को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है।
शासन द्वारा जारी पूरी तबादला सूची में अन्य जिलों के पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।





