★. लोहाघाट बाराकोट की बेटी कुसुम फर्त्याल ने NET-JRF में देशभर में पांचवीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान ★. विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी ने बेटी कुसुम और परिवार को दी शुभकामनाएं … (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर” लोहाघाट/बाराकोट 

21

★. लोहाघाट बाराकोट की बेटी कुसुम फर्त्याल ने NET-JRF में देशभर में पांचवीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

★. विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी ने बेटी कुसुम और परिवार को दी शुभकामनाएं …

(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

(लोहाघाट/बाराकोट)

लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बाराकोट अंतर्गत बंतोली गांव की होनहार बेटी कुसुम फर्त्याल ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में 99.98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया स्तर पर पांचवीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे लोहाघाट क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।
इस उपलब्धि पर लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कुसुम फर्त्याल को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कुसुम की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे पूरे लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। विधायक ने कुसुम फर्त्याल के माता-पिता एवं समस्त परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि कुसुम भविष्य में भी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर क्षेत्र और प्रदेश को गौरवान्वित करेंगी। क्षेत्रवासियों ने भी कुसुम फर्त्याल की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लोहाघाट की बेटियां किसी से कम नहीं हैं और उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।