★. ओखलकांडा: खनस्यूं में चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ★. नशे के सौदागरों के खिलाफ थानाध्यक्ष खनस्यूं की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी। (चन्दन सिंह बिष्ट) स्टार खबर ,ओखलकांडा/खनस्यूं।

96

★. ओखलकांडा: खनस्यूं में चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

★. नशे के सौदागरों के खिलाफ थानाध्यक्ष खनस्यूं की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

(चन्दन सिंह बिष्ट) स्टार खबर

ओखलकांडा/खनस्यूं। होली पर्व से पूर्व अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनश्यूं थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष खनस्यूं विजय पाल सिंह की सतर्कता और तत्परता के चलते पुलिस ने 202 ग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान थानाध्यक्ष विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिमलिया बैण्ड के पास खनस्यूं -हल्द्वानी मार्ग पर संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिग्गी से 202 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर स्कूटी को सीज कर दिया। खनस्यूं थानाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने बताया कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि थानाध्यक्ष की सक्रियता से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लग रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि जनपद में नशा मुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।