नैनीताल पहुँचे पर्यटकों ने जमकर खेली होली… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

1

नैनीताल।
नैनीताल में देश भर से आए पर्यटक होली का जमकर लुत्फ उठाते नजर आए। नैनीताल में रंगो का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। नैनीताल में होली के रंग में स्थानीय लोगो के साथ – साथ देश भर से आये पर्यटको ने नैनीताल की खूबसूरत वादियो में एक दूसरे को रंग लगाकर होली का लुफ्त उठाया, पर्यटक नैनीताल की प्रसिद्ध माल रोड में होली खेलते नजर आए। होली मनाने नैनीताल पहुँचे पर्यटकों का कहना है कि यहां होली खेलने का अपना ही आनंद है सरोवर नगरी की सबसे अनूठी बात यह है कि यहां होली बड़ी सादगी से साथ मनाई जाती है। और कुमाऊँ में होली खेलने का अलग ही मजा है।